नालंदा – लूटकांड का खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिन्द थाना क्षेत्र के अमावां गांव के पास 21 जनवरी की रात बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ लूटपाट की थी। मारपीट कर नगद रुपये व मोबाइल भी लूट लिये थे। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा किया है। तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है।
सदर डीएसपी डाक्टर सिबली नोमानी ने बताया कि शनिवार की रात बेनार-सकसोहरा मार्ग पर चालक-खलासी से लूट हुई थी। छानबीन के बाद अमावां गांव के नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इस घटना के कुछ अन्य बदमाशों के शामिल रहने की बात सामने आ रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

बाइट। Dr सिबली नोमानी डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment