कांटी में डूबी महिला व तीनों मासूम बच्चीयों की हुई पहचान!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

न्यूज़ मुज़फ़्फ़रपुर अपडेट, कांटी, मुजफ्फरपुर

कांटी के सहबाजपुर पोखर में डूबी महिला की पहचान रीमा देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पति भीम रजक, बच्ची की पहचान रिचा कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष , राधिका कुमारी उम्र लगभग 4 वर्ष , प्रीति कुमारी उर्फ रोशनी उम्र लगभग 2 वर्ष सभी पिता भीम रजक ग्राम सहबाजपुर कांटी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत , जिला मुजफ्फरपुर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतिका के पति व सभी बच्ची के पिता भीम रजक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और अभी वर्तमान में भीम रजक का पैर टूटा हुआ है, जिससे वे घर पर ही रहते थे।

इधर , मृतिका के परिजनों में काफी चीख-पुकार मची हुई है।

बाइट :- भीम रजक

Join us on:

Leave a Comment