पटना- भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवाइयाँ बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना


पटनासिटी। बिहार में शराबबंदी के बाद ड्रग्स का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। यही कारण है कि यहाँ नशीली पदार्थो के कारोबार में संलिप्त कारोबारी नशीली पदार्थों को विभिन्न माध्यमों से धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। यही कारण हैं कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा पीढ़ी ड्रग सेवन करने को मजबूर हैं जिसका फायदा ड्रग्स माफिया धड़ल्ले से उठा रहा है। इन्हीं मंसूबों पर पानी फेरने के लिए आज ड्रग्स विभाग और उत्पाद विभाग की टीम ने छोटी पहाड़ी इलाके मे संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक बड़े ड्रग्स माफिया का उद्भेदन किया है।

ड्रग इंस्पेक्टर जसवंत कुमार झा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हमारी टीम छोटी पहाड़ी में एक बिल वेरिफिकेशन के लिए आए हुए थे। इसी दौरान देखे की सड़क किनारे एक ऑटो लगा हुआ था और उस ऑटो से कार्टून से भरा दवा उतर रहा था। तभी हमलोगों ने ऑटो वाले से पूछा कि यह माल किसका है, तो उसने एक मकान का इशारा करते हुए बताया की मकान के बेसमेंट में रखते है। जिसके बाद हमारी टीम उसके पीछे-पीछे गए और देखे की मकान के बेसेमेंट में चार कमरा है। उस कमरे में कोडीन कंटेंट का कफ सिरफ, नारकोटिक्स ड्रग्स भारी मात्रा में भंडारित किया हुआ पाया गया। इस मकान के मालिक का अबतक पता नही चल सका है, उसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट से जो माल आया था, वह माल एग्जीबिशन रोड में दवा दुकान जिया इंटरप्राइजेज का है, वही माल यहाँ रखा हुआ है। जिया इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर दिलीप पांडे है। यह जिया इंटरप्राइजेज का अवैध गोदाम है। इस गोदाम का ड्रग्स लाइसेंस नही है। इस गोदाम में विभिन्न ब्रांड के अवैध दवा भंडारण किया है। जिसे जब्त कर जाँच किया जा रहा है।
बाइट : – ड्रग इंस्पेक्टर

Join us on:

Leave a Comment