बेगूसराय- आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों किया साफ!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने एक बार फिर स्वर्ण आभूषण व्यवसाई को निशाना बनाया है और दीवार काटकर आभूषण दुकान से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली है‌, घटना के बाद से स्वर्ण व्यवसायियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है । घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा बाजार की है। बताया जाता है कि अंसारी ज्वेलर्स दुकान में देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के पीछे के हिस्से का दीवार काटकर दुकान में रखे 200 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवरात और 5 किलो चांदी के जेवरात समेत कुछ नगद की चोरी कर ली है।

घटना की सूचना दुकानदार को तब लगी जब दुकान के पीछे का हिस्सा टूटा देखा। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है जिसके जबाब का इंतजार किया जा रहा है‌। तेघड़ा बाजार में अपराधिक घटनाओं और चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


बाइट- मोनू कुमार, दुकान मालिक
बाइट- कन्हैया कुमार , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि

Join us on:

Leave a Comment