राघोपुर में विरोध के बाद पत्रकारों पर भड़के तेजस्वी, कहा सवाल पूछना नहीं आता, बकवास करते हो?

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना

पटना सिटी बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर दियारा पीपा पुल का किया उद्घाटन।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता का सपना उन्होंने साकार किया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाली गंगा नदी पर पीपा पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार किया है। उद्घाटन करने के बाद उपमुख्यमंत्री पीपा पुल के रास्ते राघोपुर के लिए रवाना हो गए।


बताते चलें कि राघोपुर के लोगों ने वर्षों से गंगा नदी पर एक अस्थाई पुल की मांग की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाली पीपा पुल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति लगातार चल रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्षों से दियारा वासियों का यह सपना था कि उनके गांव तक पहुंचने के लिए एक पुल का निर्माण जरूरी है और उन्होंने इसके लिए वादा भी किया था। उस वादे को उन्होंने मंगलवार को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दियारा वासियों के लिए गंगा नदी से पटना आने जाने में काफी कम समय और सुविधा पूर्वक वह पटना अपना व्यापार कर सकते हैं। पत्रकारों द्वारा शराब पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने टालते हुए कहा कि फिलहाल वे इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री उसी पुल के रास्ते राघोपुर के लिए रवाना हो गए।
बाइट : – तेज़स्वी यादव

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें