जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मोत्सव राजद ने धूमधाम से मनाया गया!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

भागलपुर। पीरपैंती नगर पंचायत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99 वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के पीरपैंती नगर में नगर अध्यक्ष जानिशार असलम की अध्यक्षता में जयंती मनाया गया। वहीं पीरपैंती विधानसभा के पूर्व विधायक रामविलास पासवान ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हमेशा ही गरीबों, शोषितों की आवाज बुलंद की। जयंती समारोह में राजद के युवा प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश यादव,उपाध्यक्ष राम यादव,प्रभारी मो इरफान, ओमप्रकाश पंडित सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें