शशि शंकर शर्मा (प्रबंध संपादक)

कम्युनिटी किचेन सेंटर पर के लाभार्थियों ने चलायी जा रही व्यवस्था की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
पटना, 18 मई 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से पटना जिले के 6 कम्युनिटी किचेन सेंटर- बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय, गोलघर, पटना उच्च विद्यालय गर्दनीबाग, सैदपुर नहर रैन बसेरा, एन0एम0सी0एच0 अगमकुआॅ, राजकीय उच्च विद्यालय मंगल तालाब, पटना सिटी और काॅलेज आॅफ काॅमर्स, राजेन्द्र नगर का वर्चुअल टूर के माध्यम से वहाॅ चलायी जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री को कम्युनिटी सेंटर के पदाधिकारियों ने कम्युनिटी किचेन सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सेंटर पर भोजन करने वालों की संख्या, रसोईया, भोजन का मेनू, बच्चों के लिये दूध की व्यवस्था, सामुदायिक किचेन के माध्यम से मरीजों के परिजनों के भोजन की व्यवस्था एवं सेंटर की साफ-सफाई तथा कोविड प्रोटोकल संबंधित पूरी जानकारी दी।
वर्चुअल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंटरों पर की जा रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किचेन की व्यवस्था, भोजन बनायी जाने वाली सामग्रियों, भंडार कक्ष, खाने के दौरान बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, खाने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी सेंटरों पर भोजन कर रहे कई लोगों से बातचीत की। उन्होंने लाभुकों से पूछा कि आप कब से यहां भोजन कर रहे हैं। भोजन कितने टाइम करते हैं। खाने में क्या-क्या चीजें मिलती हैं। घर के कितने लोग यहां खाते हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है।
बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय, गोलघर सेंटर पर के लाभुक श्री केदार साव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमलोग यहाॅ दोनों टाइम खाना खा रहे हैं। खाना बहुत बढ़िया मिल रहा है। घर से बढ़िया खाना मिलता है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। यहाॅ की व्यवस्था बहुत अच्छी है। इसी केन्द्र पर की लाभार्थी श्रीमती फुलकुमारी ने बताया कि मेरे पति रिका चलाते हैं। हमलोग यहाॅ भोजन करने आते हैं। खाना बहुत ही बढ़िया मिलता है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। पटना उच्च विद्यालय गर्दनीबाग सेंटर पर भोजन कर रहे लाभार्थियों ने बताया कि यहाॅ का खाना बहुत बढ़िया है। भोजन बदल-बदल कर मिलता है। हमलोग इससे संतुष्ट हैं। इसके लिये आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। सैदपुर नहर रैन बसेरा सेंटर पर की महिला लाभार्थी ने बताया कि खाना बहुत बढ़िया और स्वादिष्ट है। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।
एन0एम0सी0एच0 अगमकुआॅ सेंटर के लाभार्थी श्री राज अमृत ने बताया कि खाना बढ़िया है। व्यवस्था बहुत अच्छी है। हमलोग खाने से संतुष्ट हैं। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी सेंटर पर की लाभार्थी श्रीमती शोभा देवी ने बताया कि हमलोग दोनों टाइम भोजन करते हैं। यहाॅ का खाना अच्छा लगता है। स्वाद भी अच्छा है। इसके लिये सरकार को और आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। राजकीय उच्च विद्यालय मंगल तालाब, पटना सिटी सेंटर पर के लाभार्थी श्रीमती कांति देवी ने बताया कि हमलोग एक सप्ताह से यहाॅ दोनों टाइम भोजन कर रहे हैं। बहुत बढ़िया खाना मिलता है। बाल-बच्चों के साथ यहाॅ भोजन करते हैं। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसके लिये आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी सेंटर के लाभार्थी श्री प्रकाा कुमार ने बताया कि हमलोग यहाॅ दोनों टाइम भोजन करते हैं। खाना बहुत ही अच्छा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसके लिये आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। काॅलेज आॅफ काॅमर्स, राजेन्द्र नगर सेंटर पर की महिला लाभार्थी ने बताया कि यहाॅ का खाना अच्छा लगता है। हमलोग पसंद से खाना खाते हैं। इसी सेंटर पर के पुरूष लाभार्थी ने बताया कि हमलोग दोनों टाइम यहाॅ खाना खाते हैं। खाना बहुत बढ़िया है। हमलोग इसके लिये आपका और सरकार को धन्यवाद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लकडाउन के दौरान बेसहारा लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन सेंटर पर भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है, जिसके संबंध में बातचीत में लाभार्थियों ने विस्तारपूर्वक बतायी है। यह खुाी की बात है कि सभी सेंटरों पर आने वाले लाभार्थी भोजन से संतुष्ट हैं, उन्हें सेंटर पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है और परिवार के साथ दोनों टाइम भोजन भी कर रहे हैं। जैसा कि बताया गया है कि सेंटर पर अब आने वाले बच्चे- बच्चियों को दूध की भी व्यवस्था करायी जा रही है। उन्हांेने कहा कि सेंटर पर पेयजल, साफ-सफाई के साथ-साथ हमेशा सेनेटाइजेशन कराते रहें। सेंटर पर कोविड प्रोटोकल का पालन ठीक ढ़ंग से कराएं। उन्होंने कहा कि सेंटर पर भोजन करने वालों के अलावा कोई बाहरी लोग वहाॅ नहीं आयें, अनावयक भीड़ नहीं लगायें। सभी लोगों को कोरोना के प्रति सचेत रहना है। सभी लोग अपनी जिम्मेवारी का सेंटर पर बेहतर निर्वहन करते रहें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
वर्चुअल टूर में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रोखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण जुड़े हुए थे।
’’’’’’