ऋषिकेश की रिपोर्ट
रालोसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर कुमार उर्फ पप्पू महतो ने सोमवार कों कलमबाग चौक स्तिथ एक निजी होटल के सभागार मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमे उन्होंने बताया की वंचितों, शोषितों, और अतिपिछड़ा समाज के हक और अधिकार की बात करने वाला आज एक भी राजनीतीक संगठन नहीं है. इसलिए उन्होंने एक नये राजनीतिक दल का गठन किया है. जो 40 प्रतिशत की आबादी वाले अतिपिछड़े समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करेगी. चुनाव आयोग ने इसका नाम “भारतीय सार्थक पार्टी” दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर कुमार ने कहा की हमारी पार्टी

कार्यकर्ताओं की पार्टी होगी. “भारतीय सार्थक पार्टी” उन सभी लोगो की आवाज बनेगी, जिनके विकास एवं हक दिलाने के नाम पर सभी सरकारों द्वारा सिर्फ उन्हें छला गया है। अगले वर्ष महाअधिवेशन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. जिसमें संगठन विस्तार किया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. जिसमे अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा कों संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता, हरेराम मिश्र कों सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रेम पासवान कों दलित प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो० तमन्ना हाशमी कों अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्या कुमारी कों राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




