रवि शंकर शर्मा :-
पूर्व मंत्री MLC कार्तिक सिंह और MLC अजय सिँह ने किया उद्घाटन!
राम चरित मानस पर शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर द्वारा दिए गये विवादित बयान के बाद से पुरी राजद विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है, जदयू ने इस विवाद से अपना पल्ला झाड़ लिया है, और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तो शिक्षा मंत्री की यह कहकर जोरदार खिंचाई कर दी की वे ज्ञान का आतंक फैला रहें हैँ, प्रभु राम तो बाबा साहेब अम्बेडकर गाँधी जी और राम मनोहर लोहिया के हृदय में बसते थे,

आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी सफाई आ गई, उन्होंने चंद्रशेखर को बयान वीर कहते हुये राजद का बचाव किया, जारी राजनितिक विवाद के बीच आज राजद एमएलसी और पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिँह, एम एल सी अजय कुमार मोकामा के दरियापुर में नजर आये, मौका था स्व. इंदिरा देवी की स्मृति में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन का!

सुजा महंथ शंकर दास और आचार्य किशोर कुणाल के सुपुत्र और आयोजक रामनन्दन सिंह मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद के साथ मिलकर दोनों नेताओं ने हनुमान मंदिर का उद्घाटन किया!
इस अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में भी राजद नेताओं ने भाग लिया,

परन्तु मिडिया से बचते नजर आये, दोनों राजद नेताओं ने इसे निजी कार्यक्रम बताया! हालाँकि जानकारों का मानना है की ये राजद की डैमेज कंट्रोल पॉलिसी है! वहीं सुबह इस आयोजन के निमित्त भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया था!
मौके पर बिनय शंकर सिंह, मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, बजरंगी शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे!




