मकर संक्रांति मेले के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

दूसरे दिन भी कैमूर जिले में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, बच्चों ने मेला का उठाया लुत्फ, महिलाओं ने की घरेलू सामान की खरीदारी

कैमूर जिले में इस बार दो दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। 14 जनवरी को पहले दिन भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर मेला का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन भी 15 जनवरी को कैमूर जिले में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।

इस मौके पर भभुआ शहर के अखलासपुर स्थित बाबाजी पोखरा के समीप मेला का आयोजन हुआ। आयोजित मेले में बच्चों ने जमकर खिलौने की खरीदारी करते हुए चरखे झुला का आनंद उठाया। इस दूसरे दिन मेले में महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। इसके अलावे मोहनिया शहर में भी मेला का आयोजन हुआ। वहीं 15 जनवरी को कैमूर जिले के मोहनिया, रामगढ़, रामपुर, कुदरा जैसे जगहों पर दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपना दांव पेच दिखाते हुए अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Join us on:

Leave a Comment