बिहार विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी संघ के बैनर तले 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद में बिहार विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी संघ के बैनर तले सेवा शर्त नियमित करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान संविदा कर्मियों ने अपने हाथों में तख्ती लिए अपनी मांगों के समर्थन में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस मौके पर धरने में शामिल संविदा कर्मियों ने बताया कि हम लोगों की 12 सूत्री मांग है और जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। संविदा कर्मियों ने बताया कि हम लोगों के 60 वर्ष तक कार्य करने का अधिकार दिया जाए,इसके अलावा हम लोगों को सरकारी नौकरी के तर्ज पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, संविदा कर्मियों के धरना पर बैठ जाने के कारण सर्वेक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया है।


Byte – प्रज्ञादीप, संघ के जिलाध्यक्ष
सोमा कुमारी,संविदा कर्मी

Join us on:

Leave a Comment