गया- मेयर, डिप्टी मेयर समेत सभी पार्षदों को दिलाई गई शपथ!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

गया- गया नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों ने गया समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण किया,! जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन द्वारा मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद सहित गया शहर के 52 वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया! इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कहा कि नगर निगम से निर्वाचित मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं

एवं आशा करता हूं कि नगर निगम का जो विकास हुआ है उसे और तेजी लाने में अहम भूमिका निभाई जाएगी! इस कार्य को सफल करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सहयोग करेगी! वही मुख्य पार्षद वीरेंद्र पासवान उर्फ गणेश पासवान ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि गया की जनता ने जो हम पर विश्वास किया है हम उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरा कोशिश करेंगे एवं हम अपने द्वारा एक नंबर जारी करेंगे

जिससे वह अपनी समस्या डायरेक्ट मेरे को बताएंगे और उसे हम जल्द से जल्द पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि जनता ने हमें वोट कर मुख्य पार्षद की कुर्सी पर बैठाया है सबसे पहले मैं उनका बेटा भतीजा हूं मैं उनके हर समस्याओं को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा! वहीं पहली बार उप मुख्य पार्षद बनने पर चिंता देवी ने कहा कि मैं गया के तमाम शहरवासियों को अपनी ओर से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने अपना विश्वास देकर हमें इस कुर्सी पर बैठाया है मैं उनके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करूंगी!

बाइट- डॉ. त्यागराजन,जिलाधिकारी गया
बाइट- वीरेंद्र पासवान उर्फ गणेश पासवान, मेयर गया नगर निगम
बाइट- चिंता देवी, उप मेयर गया नगर निगम
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment