रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई -13-1-2023
जमुई जिला के सिकंदरा
प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत प्रतिनिधियों को निर्वाचित पदाधिकारी सह डीटीओ मोहम्मद शिब्गतुल्ला के द्वारा शपथ दिलाया गया। बता दें कि सिकंदरा में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 12 वार्ड पार्षदों को निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसी के तहत शुक्रवार को सिकंदरा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में डीटीओ मोहम्मद शिब्गतुल्ला के द्वारा मुख्य पार्षद में निर्वाचित रूबी देवी, उप मुख्य पार्षद में

निर्वाचित सूर्य नयन कुमार, वार्ड पार्षद के पद पर वार्ड नंबर 1 से निर्वाचित अनीता देवी, वार्ड नंबर 2 से गोपाल कुमार, वार्ड नंबर 3 से राजेश मिश्रा, वार्ड नंबर 4 से रिंकी देवी, वार्ड नंबर 5 से साबिर हुसैन, वार्ड नंबर 6 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 7 से अनीता देवी, वार्ड नंबर 8 से सीता देवी, वार्ड नंबर 9 से तारा देवी, वार्ड नंबर 10 से निशा देवी, वार्ड नंबर 11 से विजय कुमार पांडे, वार्ड नंबर 12 से विष्णुदेव रविदास ने अपने पद के लिए शपथग्रहण किया। डीटीओ शिब्गतुल्ला ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को लेकर शपथ दिलाया गया है। उम्मीद है कि सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधि अपने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। आशा है कि पंचायत से नगर पंचायत बनने पर सिकंदरा का विकास सभी निर्वाचित प्रतिनिधि करेंगे।
बाइट -डीटीओ मोहम्मद शिब्गतुल्ला




