मुजफ्फरपुर-मेयर एवं डिप्टी मेयर समेत तमाम पार्षदों ने ली शपथ!

SHARE:

संतोष तिवारी कि रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर में DM ने दिलाई शपथ : पहली बार शहर में मेयर और डिप्टी मेयर की सीट पर महिलाओं का कब्जा, नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी ली शपथ

नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद नतीजे पिछले महीने सामने आ गए थे। मुजफ्फरपुर में आज नवनिर्वाचित मेयर-डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समाहरणालय सभागार में सुबह 11 बजे ही सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि पहुंच चुके थे। DM प्रणव कुमार के आने के बाद समारोह की शुरुआत की गई। DM ने सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया। सबसे पहले वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद डिप्टी मेयर डॉक्टर मोनालिसा और मेयर निर्मला साहू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। DM ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा की पांच साल के लिए जनता ने आपको चुना है। पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। ताकि आगे भी जनता आपका चयन करे।

बता दें की पहली बार मुजफ्फरपुर में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर महिलाओं का कब्जा हुआ है। मेयर निर्मला साहू भाजपा नेत्री भी हैं। जबकि डिप्टी मेयर मोनालिसा को भाजपा का समर्थन प्राप्त था। शपथ लेने के बाद मेयर ने कहा की पूरी निष्ठा के साथ शहर के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा की जनता से जो मैने वादा किया था। उसे हर हाल में पूरा करूंगी। शहर की विकास उनके लिए सर्वोपरी है। बताते चले की पहली बार जनता ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनने का काम किया है। इससे पहले पार्षद अपने मत से इनका चयन करते थे। लेकिन, इस बार व्यवस्था में बदलाव लाया गया। जिसे जनता ने भी स्वीकार किया और जमकर अपने वोट का इस्तेमाल किया।

Join us on:

Leave a Comment