बेगूसराय में शिक्षा मंत्री पर एक तरफ मुकदमा दर्ज,दूसरी तरफ पुतला फूंका

SHARE:

प्रशान्त कुमार,ब्यूरो बेगुसराय

बेगूसराय न्यायालय में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ परिवार पत्र दायर, रामचरित्र मानस पर विवादित बयान देने पर बजरंग दल ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बेगूसराय में अधिवक्ता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बेगूसराय सीजीएम कोर्ट में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है । दरअसल शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा के एक कार्यक्रम में राम चरित्र मानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने इसे धार्मिक विद्वेष फैलाने वाला बयान बताकर बेगूसराय से न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है। परिवादी सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना बयान है इस तरह के बयान से धार्मिक विद्वेष फैलता है इसलिए उन्होंने शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई को लेकर सीजीएम न्यायालय में नालसी परिवाद पत्र दायर किया है। वही बेगूसराय में बजरंग दल के दर्जनों

कार्यकर्ताओं ने शहर के ट्रैफिक चौक से डीएम ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से अविलंब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बर्खास्त करने की मांग की। बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का रामचरितमानस को लेकर दिया गया बयान काफी विवादास्पद है शिक्षा मंत्री को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए ना कि धार्मिक ग्रंथों का अपमान करना चाहिए, उनके बयान से हिंदू समाज में काफी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया और उन्हें सरकार से शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment