मुजफ्फरपुर में शिक्षा मंत्री के विरुद्ध 3 परिवाद दायर!

SHARE:

संतोष तिवारी कि रिपोर्ट

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा दिये गए विवादित बयान के बाद चौतरफा घिरते जा रहे है और मुश्किलें बढ़ती जा रही है , मुज़फ़्फ़रपुर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस और मनु स्मृति पर दिए गए विवादित बयान पर मुज़फ़्फ़रपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में तीन अलग अलग परिवादियों ने मुकदमा दर्ज कराया ,, अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बताया कि

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के द्वारा करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है और यह सोची समझी साजिश के तहत जानबूझकर ऐसा बयान दिया गया है , अधिवक्ता सुधीर ओझा ने 505 504 506 153 295 296 धाराओं के तहत मामले को दायर कराया है अब बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का मुश्किल बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, वही बाबा गरीबनाथ धाम के महंत अभिषेक पाठक और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कृष्ण मुरारी भारतीय के तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है बताते चलें कि महंत अभिषेक पाठक के द्वारा जो मुकदमा दायर कराया गया है उसमें निम्न धाराओं का उपयोग किया गया है 153a 153b 295 298 505 धाराओं के तहत न्यायालय से न्याय की मांग की गई है वही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी भर्तियां के तरफ से निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है 295 295a 298 504 153a 153b इन सभी धाराओं के तहत भारतीय सभ्यता संस्कृति वर्क करोड़ों हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है अब देखना होगा कि 25 जनवरी को होने वाली सुनवाई में क्या होता है सबकी निगाहें इस मामले पर होगी ,

बाइट:- सुधीर ओझा अधिवक्ता सह परिवादी,

बाइट:- पंडित अभिषेक पाठक महंत बाबा गरीबनाथ धाम

बाइट:- कृष्ण मुरारी भरतिया जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद

Join us on:

Leave a Comment