भोजपुर – मुखिया के परिजन को मारी गोली!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

-जमीनी विवाद में आज दौलतपुर पंचायत के मुखिया कि परिवार के मिथिलेश सिंह के ऊपर फायरिंग का एक घटना घटित हुआ है .पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित परिवार के शामिल कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी की है .थानाध्यक्ष प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश पांडेय और उनके भाइयों तथा मुखिया के परिवार के सदस्यों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद था जिसका निस्तारण भी शनिवार की भूमि विवाद जनता दरबार में अंचलाधिकारी और

थानाध्यक्ष द्वारा कर दिया गया था तथा मुखिया परिवार द्वारा उस जमीन का घेराव किया जा रहा था उसी के क्रम में जयप्रकाश पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों ने विवाद के क्रम में प्राथमिक जानकारी के अनुसार मिथिलेश सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी ,जिससे उनकी सर में गोली छिलते हुए निकल गई .अभी मिथिलेश सिंह खतरे से बाहर हैं और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है ।घायल का इलाज आरा के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
 बाईट/-परिजन(घायल)

Join us on:

Leave a Comment