कैमूर के पांच नगर निकाय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने लिया शपथ!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बीते दिनों नगर निकाय के तहत नगर पंचायत चुनाव हुआ था। नगर पंचायत में कैमूर जिले के भभुआ नगर पर्षद, मोहनिया नगर पंचायत, रामगढ़ नगर पंचायत, कुदरा नगर पंचायत और हाटा नगर पंचायत में जीते प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद के पद पर चुनाव जीता। चुनाव जीतने के बाद उक्त पांचों नगर निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं कराया गया था। वहीं काफी प्रतीक्षा और जद्दोजहद के बाद 13 जनवरी शुक्रवार को कैमूर जिले के पांच नगर निकाय भभुआ नगर पर्षद, मोहनिया नगर पंचायत, रामगढ़ नगर पंचायत, कुदरा नगर पंचायत और हाटा नगर पंचायत में नगर की निर्वाचित सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया। नगर पर्षद भभुआ स्थित सभागार में डीडीसी डॉ गजेंद्र कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित भभुआ नगर पर्षद के मुख्य पार्षद विकास उर्फ बबलु तिवारी, उप मुख्य पार्षद रविता पटेल सहित शहर के 25 वार्डों के सभी पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी तरह मोहनिया नगर पंचायत, कुदरा नगर पंचायत, रामगढ़ नगर पंचायत व हाटा नगर पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद पर नवनिर्वाचित लोगों ने शपथ ग्रहण किया।

Join us on:

Leave a Comment