जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग एक को लगी गोली, हालत नाजुक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

मुजफ्फरपुर मे जमीनी विवाद मे जमकर गोलीबारी हुई है। जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम मे कराया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस छानबीन मे जुट गई है. मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। दो युवको को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलम्बर के समीप जमीनी

विवाद मे जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। करीब 12 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक युवक को गोली लग गई। मामले की जानकारी देते हुए नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया की जमीन खरीदने वाले और बेचने वाले की बीच विवाद है। अहियापुर थाने मे मामला पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने जमीन पर 144 लगा दिया था। इस दौरान बाउंड्री व अन्य कामो पर फिल्हाल रोक लगी थी। इसका मामला कांटी सीओ के पास भेजा गया था। जिसकी सुनवाई होनी थी। लेकिन, सुबह मे कोहरा का फायदा उठाकर कुछ लोग बाउंड्री करने लगे। इसकी भनक दूसरे पक्ष को लग गई। जिसके बाद दोनों ओर से बहस छिड़ गई। वही, मौके पर गोलीबारी की घटना की गई। इसमें मिठनपुरा के मो आमिर के पैर मे गोली लग गई। पुलिस पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने की कोशिश की। लेकिन, वह बोलने की स्थिति में नहीं था।

बाइट राघव दयाल डीएसपी टाउन

Join us on:

Leave a Comment