कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भभुआ टाउन मे छत से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर की बतायी जाती है। भभुआ शहर में शुक्रवार की दोपहर शहर के वार्ड 17 में छत से गिरकर एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। छत से गिरकर मरी किशोरी की पहचान भभुआ शहर के वार्ड 17 के रहनेवाले दिलीप गोंड़ की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है। सुमन के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि छत से गिरने के बाद किशोरी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल लाये जाने के बाद चिकित्सकों द्वारा किशोर का इलाज शुरू किया तो किशोर मृत पायी गयी। जिसके बाद चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को दाह संस्कार के लिए अपने साथ ले गये।





