संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ़्फ़रपुर
कार से शराब बरामद : चार गिरफ्तार
:कार में बना था तहखाना*
बिहार में पूर्ण शराबबंदी तो है लेकिन जो शराब के तस्कर है वो तरह तरह के हटकंडे अपना कर शराब की तस्करी में लगे हैं, लेकिन पुलिस भी कारोबारियो के मनसुबो पर पानी फेरते नजर आ रही है. वही तस्कर कभी ट्रक तो कभी बड़े वाहनों में तहखाना बनाकर शराब की तस्कर करते पकड़े जाते है, लेकिन गायघाट पुलिस ने क्षेत्र के बबूरबनी के समीप वाहन जांच के दौरान एक कार की तलाशी ली तो उक्त कार के अंदर कई जगह तहखाना बना हुआ था और पुलिस ने कार से 663 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया साथ ही चार लोगो को भी धरदबोचा. बताया गया की कार उतर प्रदेश से दरभंगा जा रही थी तभी गायघाट पुलिस ने धरदबोचा.

गायघाट थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने जानकारी दी की लगभग 119 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.




