आधुनिक इश्क़ की खौफनाक दास्तान प्रेमी ने ही ले ली प्रेमिका की जान,महज 25 हजार में करवाई हत्या

SHARE:

संतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट!

आधुनिक इश्क़ की खौफनाक दास्तान
प्रेमी ने ही ले लिया प्रेमिका की जान!
संग जीने मरने की खाई थी कसमें
सुपारी देकर निभाई हत्या की रश्मे!!

लखीसराय।नगर थाना पुलिस ने तन्नू हत्याकांड में शामिल में चार अपराधियों को एक देसी कट्टा,एक पिस्तौल,दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चानन निवासी सौरभ कुमार,लालदियारा निवासी राजू कुमार समेत दो नाबालिग शामिल है।
कैसे हुआ इस इस खौफनाक प्रेम प्रसंग का अंत खुद एसपी ने बताया तो सुनकर रोंगटे खड़े हो गए!
– एसपी पंकज कुमार ने बताया कि 11 जनवरी की सुबह नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवती की लाश बालू पर गांव के बहियार में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान में जुटी। जिसके बाद पता चला कि मृतक सलौनाचक निवासी गणेश वर्मा की पुत्री तन्नू कुमारी है।जिसकी शादी बड़हिया में हुई थी, तन्नू के दो बच्चे भी हैं।
एसपी ने बताया कि तन्नू कुमारी का विवाहेतर सबंध था, ये प्रेम -प्रसंग चानन निवासी सौरभ कुमार के साथ पिछले दो वर्षों से चल रहा था। सौरभ द्वारा तन्नू को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाया जा रहा था।जिसके बाद तन्नू कुमारी द्वारा सौरभ पर शादी का दवाब बनाया जाने लगा।जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए सौरभ ने अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और फिर सुपारी देकर प्रेमिका की हत्या करवा दी!
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि तन्नू का कुछ और लोगों के साथ भी संबंध था।जांच में यह भी बात सामने आई कि तन्नू का कथित प्रेमी सौरभ ने ही 25 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी।
.और इस प्रकार विवाहेतर प्रेम सबंध का हो गया खुनी अंत, सौरभ ने पुरी सतर्कता बरती थी की पकड़ा ना जाय पर पाप कितना भी छुपाया जाय वो बाहर आता ही है! प्रेमी सौरभ को ये अंदाजा भी नहीं था की महज 24 घंटे में इस हत्याकांड से पर्दा उठ जायेगा और हत्यारे पकड़े जायेंगे! देश प्रदेश में लगातार 5 जी की स्पीड से बढ़ते जा रहे ऐसे कथित प्रेम के खुनी अंत का ये अंतहीन सिलसिला है जो थमने का नाम नहीं लें रहा बावजूद लोग सीख लेने को तैयार नहीं हैँ!

.

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment