प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में नए साल में पहली बार एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक पुलिस ऑफिस में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी डीएसपी इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध समीक्षा बैठक में नए साल में टॉप टेन अपराधियों की सूची बनाने सभी पुलिस अफसरों को टास्क दिया गया है।

दिसंबर 2022 में पुलिस ने अच्छा काम किया है जिससे अपराध में काफी कमी आई है। अपराध में कमी लाने के लिए लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है दिसंबर माह में करीब एक सौ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया लगातार कार्रवाई के डर से करीब 20 बदमाशों ने न्यायालय में भी आत्मसमर्पण किया है।

सभी थानों में गुंडा परेड का भी आयोजन किया गया, इससे भी बदमाशों में पुलिस का भय उत्पन्न हुआ है जिससे अपराध में कमी आई है पिछले माह नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण कराया गया है ऐसे में 35 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया है। दिसंबर 2022 में 161 मामलों में 193 लोगों को सजा दिलाने का काम भी किया गया है जिसमें चार स्पीडी ट्रायल माध्यम से सजा दिलाई गई है। सघन वाहन जांच के दौरान करीब 14000 वाहनों की जांच की गई जिसमें एक लाख से ज्यादा का जुर्माना भी वसूल किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध को लेकर लगातार पुलिस काम कर रही है कि कैसे अपराध में कमी आई है दिसंबर माह में अपराध में काफी कमी आई है और नए साल में भी आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ अपराधियों में भय उत्पन्न हो इसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार ,एसपी बेगूसराय




