रिपोर्ट :अविनाश श्रीवास्तव

सासाराम । डेहरी प्रखंड के दरिहट में एक वृद्ध महिला का शव जलाने के बाद सोन नदी में पांच लोग नहाने गए थे। नहाने के दौरान सभी लोग डूबने लगे। नदी में से तीन लोगो को तो सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि अन्य दो लोगो की मौत हो गयी। मृतक 12 वर्षीय धनंजय कुमार व 18 वर्षीय विकास कुमार बताया गया। दोनो दरिहट गांव के निवासी थे।
घटना के बारे में बताया गया कि शव को जलाने के बाद पांच लोग सोन नदी में नहाने के लिए गए जिसमे पानी गहरा होने के कारण सभी डूबने लगे तभी वहां मौजूद लोगों के द्वारा नदी में छलांग लगाकर 3 लोगों को बचा लिया गया। जबकि घंटों खोजबीन के बाद एक युवक का शव मिला, जिसे इलाज के दौरान ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे युवक का शव कई घंटे खोजबीन के बाद मिला। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दरिहट थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए ।