फरार प्रेमी जोड़े को कैमूर पुलिस ने 72 घण्टे में महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर महाराष्ट्र गयी कैमूर पुलिस ने करमचट थाना क्षेत्र से फरार युवक युवती को 72 घन्टे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगाने के मामले में पुलिस ने तेंदुआ गांव के दद्दन ठाकुर के पुत्र दिलीप कुमार शर्मा गिरफ्तार किया। उक्त मामले में पीड़ित पिता ने बेटी की बरामदगी को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस की जांच में खोजबीन के क्रम में पता चला कि तेंदुआ गांव गांव के उक्त युवक उनकी बेटी को भगा कर ले गया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर डीआइयू के सहयोग से आरोपी के मोबाइल लोकेशन के माध्यम से वाड़ी नागपुर महाराष्ट्र से वाड़ी पुलिस और करमचट पुलिस के सहयोग से सकुशल लड़की को बरामद कर मेडिकल जांच करा कर नागपुर पुलिस ने वहां के कोर्ट में रिमांड कर कैमूर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है और लड़के को अदालत में पेश किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment