कुख्यात रुद्रा गैंग के सरगना को एसपी कांतेश मिश्रा ने दबोचा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

अपराधियों के गिरोह रुद्रा गैंग का संचालन गिरफ्तार।रंगदारी के लिए व्यवसायी के घर पर फायरिंग करने वाला अपराधी गिफ्तार। पूर्वी चम्पारण जिला के तीन थानों और सीतामढी के रीगा थाना में रंगदारी और लूट के मामले है दर्ज। अपराधियों के गिरोह रुद्रा गैंग का करता था संचालन। रंगदारी की मांग को लेकर इलेक्ट्निक्स दुकानदार के घर पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस नें एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी पर पूर्वी चम्पारण जिला के पकडीदयाल, पताही और शिकारगंज थाना में लूट, रंगदारी और चोरी के मामले दर्ज है। इसके अलावे इसपर सीतामढी जिला के रीगा थाना में चोरी के मामला दर्ज है।

पकडीदयाल के परसौनी गांव निवासी कुख्यात अपराधी मुनचुन सिंह रुद्र गैंग का संचालन करता था। जिसका प्रमुख भी हुआ करता है। मुनचुन सिंह ने पकडीदयाल के प्रभात इलेक्ट्रनिक्स नामक दुकान के मालिक से पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग किया था। जिसे नहीं देने पर इसने गत 9 जनवरी की रात व्यवसायी के घर पर गोली चलाया था। पुलिस ने इसे चुनौती के रुप में लिया और पकडीदयाल के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से रंगदारी मांगने वाले मोबाईल और सीम को बरामद किया गया है। इसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। साथ ही एसपी ने बताया कि ढंड के मौसम में पूर्वी चम्पारण जिला में बढी चोरी की घटना में तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बाइट :_कान्तेश कुमार मिश्र,एसपी

Join us on:

Leave a Comment