संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
जिला में मक्के की फसल पर फॉल आर्मी कीट का कहर जारी कृषि विभाग ने जारी किया है अलर्ट कीट नियंत्रण पदाधिकारी को मामले में निर्देश कई एकड़ जमीन में लगी हुई मक्के की फसल हो रही बर्बाद।।
मुजफ्फरपुर जिले में बढ़ रही ठंड के बीच जिला में मक्के की कई एकड़ भूमि में लगी हुई मक्के की फसलों पर अब फॉल आर्मी कीट का कहर जारी है बताया गया है की इसमें की कई एकड़ भूमि में लगी हुई मक्के की फसल हुआ प्रभावित और फसल हुई है खराब जिसके बाद किसान पर संकट के बादल मंडराने लग गए है और अब इस मामले में जानकारी के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने अब प्रभावित क्षेत्र के सभी प्रखंड के कृषि वैज्ञानिक और प्रखंड कीट नियंत्रण पदाधिकारी को मामले को लेकर के जारी किया है अलर्ट।आपको बता दे की अब जिले के मुरौल कटरा सकरा गयाघाट और बंदरा प्रखंड में दिखा है असर ज्यादा देखने को मिला है तो जिला कृषि

पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने दी जानकारी और जारी किया अलर्ट को जारी।उन्होंने बताया की लगातार तापमान में हो रही बदलाव के कारण इसका असर अब जिले के मक्के की फसलों पर पड़ रहा है और इस कीट के कारण मक्के की फसल के तने को काट खाया जा रहा है जिसके बाद फसल का नुकसान हो रहा है और पौधा में वृद्धि रुक जा रहा है। यानी की तापमान में कमी के बाद यह रुक जाता है लेकिन जैसे ही दिन में तापमान में वृद्धि होती है तो इसके कारण इसका असर देखने को मिलता है और मक्के के फसलों की वृद्धि रुक जाती जिसको लेकर के जिला कृषि पदाधिकारी ने अलर्ट जारी किया है।
बाइट शिलाजीत सिंह जिला कृषि पदाधिकारी मुजफ्फरपुर




