किसानों पर आधी रात लाठी चार्ज मामले पर बोले तेजस्वी,पता नहीं, देखवाते हैँ क्या टेक्निकल प्रॉब्लम है!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

बक्सर में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा देखना पड़ेगा क्या मामला है हमारे संज्ञा में यह मामला नहीं है आप लोग कह रहे हैं तो उसको दिखाते हैं देखना पड़ेगा क्या मामला है एक्चुअल पोजीशन क्या है

जातीय जनगणना को लेकर पटना हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल किया गया है कि वह गलत है तेजस्वी यादव ने कहा नहीं कहां से गलत है यह जाति आधारित गणना है और भारत सरकार जनगणना करा सकती है राज्य सरकार नहीं करा सकती इसीलिए यह जातीय जनगणना नहीं जाति आधारित गणना है और इससे बजट को लेकर काफी लाभ होगा इसमें सिर्फ जाति की गणना नहीं बल्कि आर्थिक हालात क्या है उसकी भी गणना होनी है और जब तक आपके पास साइंटिफिक डाटा नहीं होगा आप काम कैसे करेंगे योजना कैसे बनाएंगे इसलिए यह बेहद जरूरी है और कई राज्यों ने पहले कराया था और हम लोग उत्तर भारत में पहली बार 1931 32 के बाद पहली बार बिहार में हो रहा है आपके पास तो डाटा होना चाहिए कि क्या स्थिति है लोगों के लिए कल्याणकारी योजना हम कैसे लाएंगे कौन लोग गरीब है इसमें सब कुछ पता चलेगा इसमें गड़बड़ क्या है

अगर यह गड़बड़ है तो आपका सब गड़बड़ है तो फिर हिंदू और मुसलमान की गिनती क्यों होती है अनुसूचित जाति जनजाति की गिनती क्यों होती है जानवरों की गिनती क्यों होती है सभी चीजों की जो गणना होती है गिनती होती है वह गलत होगा यह बेकार की बातें हैं हम लोगों का मकसद है ग्राउंड रियलिटी को जानना और कौन लोग हैं जो भीख मांगते हैं वह कौन लोग हैं कचरा ढोने वाले लोग कौन है नाली साफ करने वाले लोग कौन है ठेला चलाने वाला मजदूरी करने वाले कौन लोग हैं कौन लोग एक कमरे में अपनी जिंदगी बिताते हैं कौन भूमिहीन लोग हैं यह जब तक नहीं पता चलेगा आप काम कैसे कीजिएगा आप गरीबी खत्म कैसे कीजिएगा आप लोगों को मुख्यधारा में कैसे लगेगा सबको बराबरी का मौका कैसे मिलेगा तो जो लोग इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं या विधानसभा हो या परिषद दो दो बार हर जगह से दो दो बार पारित हुआ सर्व सहमति से पारित हुआ प्रधानमंत्री से भी जब हमने प्रस्ताव रखा मुख्यमंत्री के सामने उस वक्त बीजेपी भी हमारे साथ ही विधानसभा के जितने दल हैं सब गए थे प्रधानमंत्री से मिलने हो और जब भारत सरकार ने मना कर दिया कि नहीं करेंगे तब वापस आकर हम लोगों ने फैसला लिया कि कराएंगे इसमें कौन सी बड़ी बात है और कराने से पहले बैठक भी बुलाई गई जिसमें भाजपा के लोग भी शामिल थे उन लोगों ने भी सहमति जताई थी उन लोगों ने भी कुछ सुझाव दिए थे उसके बाद ही काम शुरू हुआ है यह सब बेकार की बातें हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

वाइट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

Join us on:

Leave a Comment