विद्यालय की जमीन पर दबंगों का अतिक्रमण, सीओ के पास पहुँचे ग्रामीण!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -10-1-2023

-जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित सहोदरा उच्च विद्यालय धधौर के प्रांगण वाले जमीन को दबंगों के द्वारा किया गया है अतिक्रमण

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड में एक दबंगों के द्वारा स्कूल की जमीन का अतिक्रमण का मामला सामने आया है बता दें कि धधोर गांव के द्वारा सिकंदरा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों के द्वारा अंचलाधिकारी सिकंदरा
को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सिकंदरा अंचलाधिकारी को जानकारी दीया की ईटा सागर पंचायत अंतर्गत धधौर और रामसागर मौजा के खाता संख्या 291 एवं खसरा 2724 2725 एवं 4825 जमीन गैरमजरूआ है और यह जमीन धोबी सिंह सहोदरा उच्च विद्यालय धधौर के नाम से दान में दी गई थी लेकिन उस पंचायत के ही एक दबंग के द्वारा इस जमीन को नित्यानंद सिंह उर्फ शंकर सिंह पिता गोल्डन सिंह के द्वारा अतिक्रमण किये जाने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन प्रखंड कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने अंचला अधिकारी को सौंपा और उचित कार्रवाई करने की मांग की स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु ग्रामीण महेश राम, अनिल सिंह, अंगद प्रसाद यादव आदि ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्कूल के लिए लोग त्याग किया करते हैं आज कुछ उचक ओं के द्वारा इस तरह का बर्ताव करने से बच्चे की पढ़ाई में परेशानियां हो रहा है इसलिए प्रशासनिक पदाधिकारियों से निवेदन पूर्वक उचित कार्रवाई की जाए

सिकंदरा अंचलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया है इस आवेदन के उपरांत उचित जांच करने के बाद विद्यालय का जो जमीन होगा उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा

बाइट -अतिक्रमण मुक्त करा रहे लोग

Join us on:

Leave a Comment