बेगूसराय- कोहरे के कारण ट्रक और आल्टो में सीधी टक्कर, एक की मौत

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय में भीषण ठंडक और घना कुहासा होने के कारण सड़क हादसे में वृद्धि हुई है भीषण ठंडक और घना कोहरा के कारण ट्रक और अल्टो कार में भीषण टक्कर हुई है , टक्कर इतना जबरदस्त हुआ की अल्टोकार चकनाचूर हो गया है। घटना घना कुहासा के बीच एच 28 पर हुआ है इस भीषण टक्कर में आल्टो कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप एन एच 28 की है। मृतक युवक की पहचान का गढ़हरा ओपी क्षेत्र के राजवाड़ा निवासी रामानंद राय के 32 वर्षीय पुत्र डिंपल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डिंपल अपने नानी गांव हसनपुर से वापस अपने घर आ रहा था । तभी बीती देर रात विश्वकर्मा चौक के निकट एनएच 28 पर कोहरे की वजह से ट्रक से उसकी अल्टो कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही अल्टो गाड़ी चकनाचूर हो गया और यह गाड़ी में ही इसकी मौत हो गई। घटना के बाद बगल से जा रही पुलिस की गश्ती जीप जब गाड़ी में बज रही फोन को उठाया तब इसकी जानकारी परिजनों को लगी । एक्सीडेंट में मौत की खबर सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे। टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वही एनएच पर अल्टो कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment