प्रिंस की रिपोर्ट
जमालपुर।लोजपा नेता सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद पासवान ने मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मुंगेर,जमालपुर एवं धरहरा का दौरा को पिकनिक कार्यक्रम बताते हुए कहा की हमारे सांसद शायद जमालपुर एवं धरहरा पिकनिक मनाने के लिए आए हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद महोदय को जनता की जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है,यदि हमारे सांसद को जन समस्याओं से सरोकार रहती तो जमालपुर की जर्जर सड़कें अपनी बदहाली के आंसू नहीं बहाते।नल जल की योजना का क्रियान्वयन हो गया होता और गरीब गुरवे जनता के गले की प्यास बुझ पाती।
उन्होंने कहा कि बियाड़ा के क्षेत्र में औद्योगिक इकाई के रूप में आईटीसी के अंतर्गत आने वाले फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित हो गया होता।जिससे यहां के पढ़े-लिखे हजारों नौजवानों को रोजगार प्राप्त हो गया होता।मुंगेर हवाई अड्डा से घरेलू विमान का चालन शुरू हो गया होता,जिससे हमारे जिले के छात्रों को कोटा और मुंबई जाकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ती।बल्कि कोटा और मुंबई से शिक्षक आकर जिले में पढ़ाते।जिले के रोगियों को अच्छे इलाज के लिए मुंबई,दिल्ली और चेन्नई नहीं जाना पड़ता।बल्कि जिला में ही मेडिकल हब बनता।मुंगेर सहित जमालपुर काली पहाड़ी के आसपास के क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया होता।जिससे एक फूल बेचने वालों से लेकर एक होटल व्यवसाई तक को रोजगार मिल गया होता।जबकि मुंगेर जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।सतघरवा जलाशय योजना,डकरा योजना एवं जमालपुर और धरहरा में चिकित्सा की व्यवस्था शैक्षणिक व्यवस्था जरूर सुदृढ़ होती।अंचल और प्रखंड कार्यालय में गरीब लोगों को अपनी समस्याओं के लिए पसीने नहीं बहाने होते।उन्होंने कहा की यदि समय रहते हमारे माननीय सांसद महोदय इन सभी जनता की जन समस्याओं को क्रियान्वित नहीं करते हैं तो जो जनता अपने संवैधानिक वोट के अधिकार से किसी को राजा बनाना जानती है तो वहीं जनता समय आने पर अपने वोट के अधिकार से जमीन दोज करना भी जानती है।




