प्रिंस की रिपोर्ट
जमालपुर।काली पहाड़ी के नजदीक समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री दिवंगत उपेंद्र प्रसाद वर्मा जी की तीसरी पुण्यतिथि सह वन भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्तिधर प्रसाद ने किया।संचालन उपेंद्र प्रसाद विचार मंच के अध्यक्ष प्रभाकर चौरसिया ने किया।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिवंगत वर्मा जी के सुपुत्र इंजीनियर जय कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुत्र वधू सीमा वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दिवंगत वर्मा जी के द्वारा जमालपुर क्षेत्र में जो विकास का काम किया गया था उसको याद किया गया।उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
राजद नेता जय कुमार वर्मा ने कहा की मेरे पिताजी ने 25 वर्षों तक जमालपुर के जनता की सेवा की और 15 वर्षों तक विभिन्न विभाग के बिहार सरकार में मंत्रिमंडल में मंत्री रहे।इस कालकोठरी में उनके ऊपर एक भी काला धब्बा नहीं लगा।स्वक्ष और साफसुथरी सामाजिक न्याय,सुरक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों पर वे मुखरता से अपनी बात सरकार तक पहुचाते थे।साथ ही जनसमस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहा करते थे।उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का जो जुनून और जज्बा उनमे था,वह जमालपुर ही नहीं,बल्कि पूरे बिहार में गुंजयमान है।मौके पर निरंजन कुमार मंडल,सुरेंद्र चौरसिया,जदयू नेता विजेंद्र,मिंटू,पप्पू मंडल,चंदन मंडल,नगेंद्र ताँती,बृजमोहन शर्मा,दिलीप पासवान,रंजीत यादव,बाल किशोर चौरसिया सहित अन्य उपस्थित थे।





