कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
नेहरू युवा केंद्र कैमूर (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में, बौद्ध विकास युवा क्लब नोहटा प्रखंड रामपुर के द्वारा आयोजित प्रखंड- स्तरीय- खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुशील करोलिया जिला युवा पदाधिकारी नेहरू युवा केंद्र कैमूर ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भभुआ विधायक भरत बिंद, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य विकास कुमार पटेल उर्फ लल्लू पटेल सम्मानित अतिथि, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिव्य शक्ति, अतिथि गण बिरजू पटेल सिंह समाजसेवी, त्रियुगीनारायण सिंह, जितेंद्र कुमार श्याम बिहारी सिंह अधिवक्ता, विजय बहादुर पासवान प्रधानाध्यापक विद्यालय नोहटा, राम इकबाल सिंह शिक्षक, अरविंद कुमार सिंह शिक्षक संचालक कर्ता, व्यवस्थापक ओम प्रकाश राम शारीरिक शिक्षक समेत कई मौजूद रहें। कार्यक्रम में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मझियाव बनाम अमाव के बीच खेला जा रहा है। मैच समापन के तुरंत बाद पुरस्कार वितरण 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, महिला- पुरुष कबड्डी, वॉलीबॉल, गोला फेक, इत्यादि खेलों का पुरस्कार वितरण गया।





