पंकज कुमार जहानाबाद।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित विधिक सेवा प्रधिकार सिविल कोर्ट परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन को किया गया । पौधरोपण के पूर्व गायत्री मंत्र का सस्वर उच्चारण किया गया तत्पश्चात पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायधीश डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज जहां एक तरफ विभिन्न प्रकार से लगातार वातावरण प्रदूषित किया जा रहा है तो ऐसे में गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण कार्यक्रम जिले को हरा भरा बनाने व प्रकृति को संरक्षित रखने की ओर किया जानेवाला अभूतपूर्व प्रयास साबित होगा।मौके पर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में लोग अपने स्वार्थ और लालच के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर, पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे हैं। पेड़ काटने की वजह से न सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अब विकराल रुप धारण करती जा रही है,अगर पेड़ों को नहीं बचाया गया तो हर तरफ हाहाकार मच जाएगा तथा मनुष्य एवं जीव-जंतु सभी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। वृक्षारोपण समय की माँग है,युग धर्म है। गायत्री परिवार का संकल्प जिले को हरा-भरा बनाने का है।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, ट्रस्टी हरिजी, कौशल कुमार, भारती जी, अंकित कुमार,आदित्य गौतम, गोपी कृष्ण, दिवाकर कुमार, रामनारायण सोनी, शिवा केशरी, साथ हीं न्यायालय कर्मी, सुजीत कुमार, मनोज कुमार दास, मिथलेश कुमार, दीनानाथ चौधरी,संतोष शिन्हा उपस्थित थे।




