अब दो पालियों में होगा शहर में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक कुमार

मेयर ने सरकार से 10 करोड़ की मांगी मदद!

पूरे शहर में चला सैनिटाइजेशन अभियान!

गया। कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर गया नगर निगम ने विगत 15 दिनों से व्यापक अभियान चला रखा है। मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारी व तमाम सफाईकर्मी शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार सैनिटाइजेशन व फॉगिंग अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में आज शहर के हिर्दयस्थली कहे जाने वाले के.पी. रोड, जीबी रोड, रामना रोड, बाजाजा रोड, पंचायती अखाड़ा, विष्णुपद मंदिर, चांदचौरा सहित विभिन्न इलाकों में नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर व डिप्टी मेयर ने अपने हाथों से सड़क के दोनों तरफ बने दुकानों और मकानों को सैनिटाइज किया।
इस दौरान मेयर गणेश पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने को लेकर नगर निगम के तमाम लोग युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। विगत 15 दिनों से भी ज्यादा समय से लगातार निगम का अभियान चल रहा है। अब कोरोना की तीसरी स्ट्रेन आने की बात कही जा रही है। इसे लेकर सरकार को पहले से ही व्यापक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि नगर निगम को 10 करोड़ की राशि मुहैया कराई जाए। क्योंकि बिना किसी फंड और राशि के हमलोग अपने स्तर से अब तक यह अभियान चला रहे हैं। यह अभियान आगे भी चलता रहे और लोगों को कोरोना महामारी से निजात मिले इसके लिए सरकार की मदद जरूरी है। हम केंद्र सरकार और बिहार सरकार के नगर आवास विभाग से मांग करते हैं कि नगर निगम को आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने कहा कि इस आज के अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच 5-5 मास्क का वितरण भी किया जा रहा है।
वही मौके पर मौजूद डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सैनिटाइजेशन अभियान को हमलोगों ने और तेज कर दिया गया है। क्योंकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब यह अभियान दो पालियों में चलेगा। सुबह के अलावा शाम और रात्रि में भी सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। ताकि इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सके। अब देखने को मिल रहा है कि यह बीमारी शहर से होते हुए गांव तक पहुंच गई है। स्वयं हमारे गांव बजौरा में भी गत दिनों 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में दसों विधायको को भी अभियान में मदद करनी चाहिए। इसके अलावा स्थानीय सांसद व जिले के प्रभारी मंत्री को भी इस अभियान में लगना चाहिए। क्योंकि मानवता के हित में यह जरूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें