गुजरात की तरह बिहार में भी मिले शराब, सुधाकर सिंह को निकाले राजद – मांझी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

शराबबंदी व सुधाकर सिंह पर मांझी का हमला!

*सुधाकर सिंह को पार्टी से निकाला जाय

गुजरात की तरह परमिट पर बिहार में मिले शराब*

*नितीश ने बिहार की बहुत सेवा की है

नितीश में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण है*

बेगूसराय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद एमएलए सुधाकर सिंह पर जहां जमकर हमला बोलते हुए उन्हें आरजेडी से निष्कासित करने की मांग की, वहीं शराबबंदी को लेकर गुजरात मॉडल अपनाने की बात कही है। बिहार में हो रहे यात्राओं को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की बहुत सेवा की है और उसमें पीएम बनने के सारे गुण हैं महागठबंधन इस बात को देख रही। दरअसल एक दिवसीय दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बेगूसराय सदर प्रखंड कैथ गांव में आयोजित रामकथा में हिस्सा लेने बेगूसराय पहुंचे हैं जहां परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी बात कही है। पूर्व सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार से मन भेद नहीं है अच्छा कर रहे हैं कि वे इस कड़ाके की ठंड में जिला जिला भ्रमण कर रहे हैं इससे कैबिनेट की बैठक में उनके अनुभवों को रखा जाएगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदयात्रा कर रही है और वामदल भी पदयात्रा करेंगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर गुजरात मॉडल का उन्होंने कई बार प्रशंसा किया है जहां कोटा के आधार पर शराब मिलता है। जीतन राम मांझी ने कहा कि राजद के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया जा रहा है वह भाजपा के इशारे पर काम कर रही है लेकिन राजद द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में शक पैदा हो रहा है उन्होंने कहा कि महागठबंधन ठीक-ठाक चल रहा है। राजद को तत्काल सुधाकर सिंह को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए ताकि सही मैसेज जा सके।

बाईट- जीतन राम मांझी, पूर्व सीएम

Join us on:

Leave a Comment