बेगूसराय में ठंढ से गई दो व्यक्ति की जान!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भीषण शीतलहर की कपकपाती ठंड से 2 लोगों की जान चली गई है बेगूसराय जिले के विभिन्न इलाके में भीषण शीतलहर के बीच ठंड से लोगों की मौत भी होने लगी है। दरअसल बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शुक्रवार एक व्यक्ति की मौत ठंड की वजह से हो गई है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शव होने की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा बेगूसराय जीआरपी को दी गई जिसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हुई है कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है पुलिस को आशंका है कि ठंड की वजह से ही इस व्यक्ति की मौत हुई है। इसके पहले कल भी बरौनी स्टेशन के गुमटी नंबर 7 पर रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था उसकी भी मौत भीषण ठंड की वजह से होने की आशंका जताई गई थी हालांकि उसकी पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। बेगूसराय में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जीआरपी के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिला है, बीमारी और ठंड की वजह से मौत होने की आशंका है, पहचान का कोई भी सामान शव के पास से नहीं मिला है पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
बाइट – अजीत सिंह, एएसआई जीआरपी, बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment