कड़ाके की ठंड के बीच एक महिला का तैरता हुआ शव गंगा नदी से बरामद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

कड़ाके की ठंड के बीच एक महिला का तैरता हुआ शव गंगा नदी से बरामद किया गया जिससे इलाके में सनसनी मच गई।पहले तो महिला की पहचान नहीं हुई तो लगा कि महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है लेकिन महिला की पहचान होते ही पता चला कि उसकी डूबने से मौत हुई है।घटना महनार थाना क्षेत्र के अलीपुर हट्टा गंगा घाट की है जहाँ गंगा नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान अल्लीपुर हट्टा गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी कुशेश्वर राय की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है।महिला का कुछ कपड़ा नदी के बाहर रखा हुआ था जिससे प्रतीत हो रहा है कि इस ठंड में महिला नहाने गई थी।इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची महनार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना को लेकर बताया गया कि स्थानीय लोगों ने गंगा नदी किनारे पानी मे एक महिला का शव देखा जिसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई ।तभी स्थानीय लोगों ने महिला की शव को पहचान के बाद इसकी सूचना परिजन को दिया गया।वही घटना को लेकर मृतक के पुत्र नरेश कुमार ने बताया कि 62 वर्षिय उनकी माँ गंगा स्नान के लिए गई थी लेट होने पर खोजबीन किया जा रहा था तभी पानी मे डूबने की सूचना मिली।अधेड़ महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बाइट- नरेश कुमार,मृतका का पुत्र

Join us on:

Leave a Comment