राजधानी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार

पटना सिटी। बाइपास थाना क्षेत्र में 2 जनवरी को आठवी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही एक अभी भी फरार बताया जा रहा है जिसे पुलिस तलास में जुटी है।
उपरोक्त जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी संदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को पटना सिटी सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार (23 वर्ष), सुग्रीव कुमार (21 वर्ष) और गोलू कुमार के रूप में किया हैं। सभी आरोपी बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर, जल्ला हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत सजा दिलवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लेकिन पुलिस पर अब भी सवाल खड़ा होता है कि वारदात के बाद प्रशासन एक्टिव क्यो नही होती है थाने के कुछ ही दूरी पर यह घटना घट जाती है लेकिन प्रशासन त्वरित कार्यवाही करने कब बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है उसके बाद पुलिस अपना कारवाही करती है जो कि आपके सामने है
बाईट : – संदीप कुमार सिंह sp सिटी

Join us on:

Leave a Comment