प्रशान्त कुमार
बेगुसराय ब्यूरो
बेगूसराय बखरी थाने पुलिस के द्वारा लकड़ी चोरी के वीडियो वायरल पर एसपी ने जांच कराया तो वायरल वीडियो गलत निकला
बेगूसराय पुलिस के द्वारा जलावन की लकड़ी चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिले के लोग तरह-तरह की पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं, दरअसल मंगलवार की रात बखरी थाना क्षेत्र में गश्ती दल पुलिस ने रात में एक लकड़ी दुकान से लकड़ी लेकर अपने गाड़ी में रख रहे थे उसके वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया इस लकड़ी चोरी करने के वायरल वीडियो के मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले को गलत बताया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पुलिस ने लकड़ी दुकानदार से बिल देकर रात में लकड़ी की खरीदारी की थी लेकिन लकड़ी दुकानदार महेश्वर शर्मा का पुत्र ललित शर्मा ने गलत तरीके से वीडियो में बोलकर वायरल किया है, क्योंकि ललित शर्मा का अपने पिता के साथ विवाद रहता है और पिता के द्वारा ललित शर्मा पर 4 मुकदमा भी दर्ज कर रखा है। इसी को लेकर ललित शर्मा पुलिस की छवि खराब करने के लिए वीडियो में चोरी की बात बोलकर वायरल किया है। एसपी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद बखरी डीएसपी चंदन कुमार से पूरे मामले की जांच कराई है जिसमें या तथ्य सामने आया है पुलिस 280 रुपया देकर लकड़ी की खरीदारी की थी लेकिन दुकानदार के पुत्र के द्वारा गलत तरीके से वीडियो वायरल किया गया है, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।




