मुजफ्फरपुर में एक ट्रक कीमती शराब जब्त, पुलिस ने कहा कीमत 1 करोड़

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर पुलिस और मध्य निषेध पटना की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद 1 करोड़ आंकी जा रही जब्त शराब की कीमत, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर मे मधनिषेध विभाग पटना और मनियारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है।शराब मनियारी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के समीप से पकड़ी गई है। मौके से ट्रक के ड्राइवर समेत तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया गया। तीनो से थाने पर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताया जा रहा है की करीब 1 करोड़ का शराब के कार्टन को छुपाकर ले जाया जा रहा था। इसे जब्त कर थाना लाया गया। जहा शराब की गिनती की जा रही है। इस मामले में मनियारी थाने में केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है।
मामले मे मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया की जब्त शराब की गिनती की जा रही है। तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक पर पश्चिम बंगाल का नंबर लगा है। उसके नंबर के आधार पर उसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है। थानेदार ने बताया की सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है। वहां से टीम पहुंच गई। फिर संयुक्त रूप से कारवाई कर इसे पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया की पश्चिम बंगाल के डार्जलिंग से शराब की खेप आ रही थी। इसे समस्तीपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाना था। लेकिन, इससे पहले वह पकड़ा गया। पुलिस आगे की कारवाई मे जुट गई है।

बाइट :- संतोष कुमार मनियारी थानेदार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें