कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले में कैमूर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे 34 शराबियों को गिरफ्तार किया। 34 शराबियों में 28 शराबी को मोहनिया थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम चेकपोस्ट पर से गिरफ्तार किया। वहीं पांच शराबियों को कैमूर के सोनहन व भभुआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं चैनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। सोनहन थाने की पुलिस ने जिन पांच शराबियों को गिरफ्तार किया उसमें सोनहन थाना क्षेत्र के मींव गांव निवासी अशोक राम, जीतेन्द्र राम व विद्या प्रकाश और भभुआ थाने की पुलिस ने भभुआ वार्ड दो निवासी कृष्ण कुमार चौरसिया और भभुआ वार्ड आठ निवासी लियाकत राईन है। वहीं चैनपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में जिस पियक्कड़ को गिरफ्तार किया वह पियक्कड़ चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी रामदुलार पांडेय का पुत्र राकेश पांडेय उर्फ सिंटू बताया जाता है। सभी के ऊपर कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




