पंकज कुमार जहानाबाद।
राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद) के प्रांगण में भारत की प्रथम शिक्षिका, विद्या की देवी स्वरूपा -माता सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह हर्षोल्लास पूर्वक समस्त विद्यालय परिवार की ओर से मनाई गई ।जिसकी अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने की, जबकि मंच का संचालन शिक्षक सतीश सुंदरपुरी ने की । साथ ही सौभाग्य की बात है कि आज ही 3 जनवरी को संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी की भी जन्मदिन दिवस होने के कारण उपस्थित लोगों ने संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी को भी सामूहिक रूप से उपस्थित लोगों ने जन्मदिन सेलिब्रेट किए ।और बहुत-बहुत बधाई देते हुए गिफ्ट एवं फूल माला से सम्मानित किए।उक्त मौके पर उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर स्नेह पूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन की, तदोपरांत संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट लोगों के बीच किया ।तथा उपस्थित लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा करते हुए ,अपना विचार व्यक्त किए। उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले वास्तव में एक विद्या की देवी के स्वरूप है ,जिन्होंने भारत में पहली बार 1948 में बालिकाओं के लिए विद्यालय खोली और बालिका शिक्षा के साथ-साथ वंचित लोगों के बीच शिक्षा का बढ़ावा दिया। माता सावित्रीबाई फुले शिक्षा के साथ-साथ विधवा विवाह की शुरुआत के साथ अन्य सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई ,और अंत में समाज सेवा करते करते प्लेग जैसी महामारी में भी समाज की सेवा करने के क्रम में प्लेग से ग्रसित होकर अपनी जान तक समाज के लिए निछावर कर दी। ऐसे महान शख्सियत को मैं तहे दिल से शत-शत नमन करता हूं। और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करता हूं ।ताकि आजादी के 76 वर्ष बाद भी समाज के एक बड़े तबके शिक्षा तथा मुख्यधारा से दूर है, जिसे मुख्य धारा में जोड़ा जा सके। वही वरीय शिक्षक अनिल कुमार, निशा कुमारी , सतीश सुंदरपुरी नेभी कहां की माता सावित्रीबाई फुले समाज को नई दिशा देने का काम किया जो देश दुनिया और समाज यूगो-यूगो तक याद करेगा ।इसके साथ ही संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी को भी उनके बर्थडे पर बहुत-बहुत बधाई दिए और कहा कि श्री चौधरी भी समाज के प्रति तन मन धन से समर्पित हैं ,ईश्वर इन्हें भी लंबी आयु दे ताकि समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहे। साथ ही श्रुति कुमारी, वीणा कुमारी, हिमांशु कुमार ,पल्लवी कुमारी, इत्यादि छात्र छात्राओं ने भी गीत संगीत भाषण से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, वरीय शिक्षक अनिल कुमार ,शीला कुमारी , अरुण कुमार सिंह,अवधेश कुमार, रानी अर्पणा ,राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी ,निशा कुमारी ,सरिता कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह ,सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा ,ऋषि कांत कुमार, शक्ति कुमार ,गंगा पासवान, सविता देवी, सीता देवी, उच्च विद्यालय मानदिल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वरीय शिक्षक गिन्नौरी यादव, रमेश कुमार वर्मा ,अमरेंद्र कुमार ,मनोज कुमार मनीष, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




