संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर : पूरा प्रदेश कड़कड़ाती ठंड की चपेट में है। राजधानी पटना समेत बिहार के तकरबीन सभी जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। बढ़ती ठंड के कारण राज्य के कई जिलों के स्कूल सोमवार से नहीं खुलेंगे।
इधर मुजफ्फरपुर में भी बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को अगले 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
इस बावत जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है जिला पदाधिकारी मुज़फ्फरपुर के आदेशानुसार समाहरणालय से निर्गत पत्र 3513 दिनाँक 24 .12.22 द्वारा बढ़ती ठंड एवं शीतलहर से बचाव के मद्देनजर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां जो दिनांक 31 12.2022 तक के लिए प्रभावी थी को दिनांक 02.01.2023 से 07 जनवरी 2023 तक के लिए विस्तारित की जाती है। शेष आदेश उक्त पत्र के यथावत रहेंगे।
बताते चले कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राजधानी पटना में 7 जनवरी, गोपालगंज में 4, सारण में 5, बक्सर में 5, औरंगाबाद में 7, आरा में 4, बिहारशरीफ में 7 और जहानाबाद में 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। गया के सभी स्कूल भी एक सप्ताह बंद रहेंगे। वहीं, भागलपुर में तीन , खगड़िया में छह, कटिहार तथा मुंगेर में सभी स्कूल पांच जनवरी तक बंद रहेंगे।
*बाइट:- प्रणव कुमार जिलाधिकारी
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी




