प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का राज्य स्तरीय बैठक अपनी समस्या पर की गई चर्चा, परेशानियों से निजात के लिए दी गई सुझाव
बेगूसराय में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की। फेयर एंड प्राइस डिलर्स एसोसिएशन बिहार के बैनर तले आज बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार भवन में एक दिवसीय आपात बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगाधर झा ने किया जबकि संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। इस आपात बैठक में प्रदेश भर से सौ से ज्यादा डीलरों ने हिस्सा लिया और डीलरों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। खासकर डीलरों को मानदेय सुनिश्चित करने, वित्तीय वर्ष 2020-2021, 2021-2022, 2022-2023 का लंबित मार्जिन मनी का खाता में जल्द भुगतान करने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ मांग पूरी नहीं होने पर पॉस मशीन को पंचायत में जमाकर राशन – किरोसीन का वितरण बंद रखने की चेतावनी दी गई है। बैठक में शामिल बीहट नगर परिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर डीलरों की इन समस्याओं से अवगत कराएंगे ।अन्य राज्यों में जैसे डीलरों को मानदेय मिलता है उस तरह का मानदेय डीलरों को दिलवाने का प्रयास करेंगे।
बाईट- बबिता देवी, मुख्य पार्षद बिहट नगर परिषद




