जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड राम बाबू दिल्ली में गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

नई दिल्ली : बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड राम बाबू को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने राम बाबू (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराबकांड के बाद बिहार से फरार होकर दिल्ली में छिपा था। पुलिस को इनपुट मिला था कि राम बाबू दिल्ली के एक इलाके में रह रहा है। इसके बाद टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी आरोपी ने केमिकल डालकर शराब तैयार किया था।
राम बाबू पर छपरा में नकली शराब बनाने का आरोप है। राम बाबू की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को दे दी। माना जा रहा है कि बिहार पुलिस आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

Join us on:

Leave a Comment