जीत की जश्न में आतिशबाजी, कई घरों में लगी आग!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

जीत की जश्न ने गरीबों के आशियाने जलाए;किसी ने जीत का जश्न मनाया तो किसी के घर में मातम मनाया

वैशाली। जिले के पातेपुर में शुक्रवार की देर शाम में विजय जुलूस के दौरान एक घर में आग लग गया। जिसको लेकर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया गया है कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आने के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला था। तभी जुलुस के दौरान आतिशबाजी होने लगी इस दौरान आतिशबाजी में 2 घर जलकर खाक हो गया।

बताया गया है कि पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड 6 से अमृता गुप्ता चुनाव जीत गई थी। इसी को लेकर उनके ससुर उमेश साह और उनके समर्थकों के द्वारा विजय जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान आतिशबाजी के समय नगर पंचायत पातेपुर के वार्ड 6 निवासी राम ईश्वर सिंह और हेमन सिंह के घर में आग लग गई। जिसको लेकर अफरा तफरी मच गया। हालाकी की लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकीन देखते ही देखते घर में रखे सामान और कागजात समेत तकरीबन 70 हजार रुपए का सामान जल कर खाक हो गया।

Join us on:

Leave a Comment