किसानों की उपेक्षा कर राष्ट्र के विकास की परिकल्पना संभव नहीं: सपा

SHARE:

रिपोर्ट : प्रिंस कुमार -मुंगेर

  • किसानों के पहले और आखिरी पैरोकार थे किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह:पप्पू

मुंगेर: पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती किसान दिवस पर मुंगेर जिला समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक भवन में कृषि प्रधान राष्ट्र में किसानों की उपेक्षा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।वहीं सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किसान मसीहा चौधरी साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को किसानों का पहला और आखरी पैरोकार बताते हुए कहा कि राष्ट्र राज्य और समाज के सबसे महत्वपूर्ण अंग किसान भारतीय आर्थिक व्यवस्था की एक मजबूत रीढ है,बावजूद वर्तमान सरकार किसानों की लाश पर देश के चंद कारपोरेट घराने को मजबूत करने का दिवास्वप्न देख रहे हैं।जिसके कारण देश की आर्थिक नीतियां आज भयावह दौर से गुजर रही हैं।जो इस बात को परिलक्षित करता है कि किसानों की उपेक्षा कर राष्ट्र के विकास का परिकल्पना संभव नहीं है।

वहीं पार्टी के प्रधान महासचिव मनोज कुमार मधुकर ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की चौधरी चरण सिंह अपने लंबे राजनीतिक जीवन काल में देश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को प्रचारित करने के लिए संघर्ष किया।चौधरी साहब भारत के विकास मॉडल तय करने की प्रक्रिया में जवाहरलाल नेहरू और योजना आयोग के प्रमुख के औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने का खुलकर विरोध किया,लेकिन उस समय के तात्कालिक सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी जिसका खामियाजा आज राष्ट्र भुगत रहा है।

वहीं पार्टी के उपाध्यक्ष रामनाथ राय,महासचिव अशोक भारत,मिथिलेश यादव,सचिव सुरेंद्र महतो,मोहम्मद आजम सहित अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों एवं किसानों की उपेक्षा की जम कर विरोध करते हुए कहा कि सरकार चेते अन्यथा पूरा देश भुखमरी के चपेट में होगा।

मौके पर किसान नेता सुरेश यादव,रामानंद त्यागी,सचिव सुधीर प्रसाद,संजय यादव,प्रवक्ता गणेश पोद्दार,मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति,मथुरी यादव,सुनील साव,छडपन मंडल,गौरव यादव,कुमार प्रभाकर,मनीष यादव,गोपाल वर्मा,डॉक्टर सुधीर गुप्ता,कृष्ण आजाद,देवेंद्र यादव,आशीष कुमार,हिमांशु यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment