ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली। जिले के महुआ अनुमंडल कार्यालय के पास अनियंत्रित पिकअप ने एक बच्चे को कुचल दिया है जिसके कारण बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि बच्चे अपने परिजनों के साथ डॉक्टर के यहाँ से दिखवा कर घर लौट रहा था इसी बीच महुआ अनुमण्डल कार्यालय के पास वाहन ने रौंद दिया है इसी बीच बच्चे ने दम तोड़ दिया है।
मृतक मासूम बच्चे महुआ थाना क्षेत्र के सिंह राय गांव निवासी सोनु साह का 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में पहचान की गई हैं। जो मृतक शिवम अपने परिजनों के साथ महुआ बाजार के डॉक्टर के दिखवा कर घर लौट रहा था इसी सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है।
बच्चे की मौत हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने महुआ गांधी चौक के समीप आगजनी कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया है। हालांकि लोगों ने पिकअप चालक को मौके से ही पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआ थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




