प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!
बेगूसराय में 13 दिसंबर को विद्यालय में पंखे से लटके छात्रा का शव मिलने के बाद आज वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने वीरपुर प्रखंड के मल्हडीह गांव पहुंचे। दरअसल डीहपर मध्य विद्यालय के आठवीं की छात्रा करीना कुमारी की शव बंद कमरे में पंखा से झुलते हुए 13 दिसंबर को मिला था। आज मुकेश सहनी अपने नेताओं के साथ की परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मुकेश साहनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच किया जा रहा है हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है उस पर उनकी नजर है आज पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा फाइनल रिपोर्ट देने के बाद मामले को देखेंगे कि क्या रिपोर्ट दी जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन के शुरुआती रिपोर्ट से लग रहा है कि प्रशासन पूरे मामले की लीपापोती करने में जुटी है और किसी को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन उनके फाइनल रिपोर्ट के बाद ही आगे चाहे वह राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार हो उससे बात कर मामले को उठाएंगे। मुकेश सहनी के साथ पीड़ित परिवार से मिलने वालों में चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महंतों, बिहार सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, जेडीयू जिला अध्यक्ष रूदल राय भी पीड़ित परिवार से मिले और घटना के संबंध में मौजूद ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। ग्रामीणों के द्वारा घटना को प्रशासनिक स्तर पर किए गए जांच रिपोर्ट को मनगढ़ंत करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मौके पर मौजूद नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस घटना में संलिप्त जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। इस मामले में छात्रा की मां ने 6 शिक्षक शिक्षिकाओं और गार्ड पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी हालांकि अभी तक पुलिस जांच चल रही है पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की छात्रा की मौत कैसे हुई थी।
बाईट- मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री सह वीआईपी पार्टी प्रमुख




